'नौकरियों में आरक्षण हमारी मांग नहीं हक है'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में लोक सेवा आयोग की आरक्षण प्रणाली के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन पर ऑल इण्डिया पिछड़ा जन समाज पार्टी वाहिद हुसैन घोसी ने कहा की आरक्षण विरोधी छात्रों को उग्र नहीं होना चाहिये, बल्कि अपना हक शांति पूर्वक ढंग से मांगना चाहिये। वाहिद हुसैन ने केंद्र व यूपी सरकार से आरक्षण की प्रक्रिया को बदलने की मांग की है।
उनका कहना है कि 62.5 प्रतिशत आबादी हिन्दू-मुस्लिम पिछड़े वर्ग की है। 27 प्रतिशत कोटा आरक्षित है। 22.5 प्रतिशत कोटा दलित का है। इस प्रकार 49 प्रतिशत कोटा दलीत व पिछडे वर्ग का है। जबकि 51 प्रतिषत कोटा शेष है। केन्द्र व प्रदेश सरकार को चाहिये सभी जातियों को जनसंख्या के आधार पर अवसर प्रदान करना चाहिये। इसके अलावा शेष 51 प्रतिषत कोटा जो बचा है, उसमें से 31 प्रतिषत स्वर्णों को 20 प्रतिशत मुस्लिम समाज को इमानदारी से नौकरी दें। सभी जातियों का बराबरी से भर्ती किया जाना चाहिये।

वाहिद हुसैन घोसी ने हैदराबाद में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के काफिले पर हमला करने वालों को आंध्र प्रदेश सरकार से कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। हुसैन ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री पर हमला किया जाना अत्यन्त दु:ख की बात है। हुसैन ने कहा की हमारे देश में हिंसा करने वालों के लिये कोइ जगह नहीं है। उनकी जगह जेल होनी चाहिये। कोई भी मजहब हिंसा और उन्माद करने की इजाजत नहीं देता।












Click it and Unblock the Notifications