आयकर रिटर्न नहीं भरा? अब क्‍या भरोगे साइट तो हैंग है!

Income Tax return e filing site gets hanged
नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आयकर रिर्टन भरे के जब दो दिन शेष रह गये, तब भारी संख्‍या में लोग ई-फाइलिंग करने के लिये वेबसाइट पर टूट पड़े। वेबसाइट का ठीक वैसा ही हाल हुआ, जैसा कि तत्‍काल टिकट करते वक्‍त इंडियन रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी का होता है।

जी हां भारत सरकार के आयकर विभाग की साइट https://incometaxindiaefiling.gov.in/ ने उस समय काम करना बंद कर दिया, जिस समय देशवासियों को सबसे ज्‍यादा इसकी जरूरत थी। खास बात यह है कि अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, और लोग आयकर रिटर्न फाइल नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार यानी 30 जुलाई को यह हाल था कि आयकर की कोई भी वेबसाइट खुल नहीं रही थी। खबर लिखे जाने तक साइट पर क्लिक करने पर सर्वर एरर दिखा रहा है। यानी जब एक साथ लाखों लोग साइट पर आये तो सर्वर बर्दाश्‍त नहीं कर पाया और क्रैश हो गया।

यही नहीं गूगल पर आज सबसे ज्‍यादा लोग इनकम टैक्‍स ही सर्च भी कर रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि ई-फाइलिंग की सुविधा दिये जाने से लोग आयकर रिटर्न भरने के लिये कितने ज्‍यादा सजग हो गये हैं। वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक का एक कारण यह भी है कि 5 लाख रुपए तक की आय वाले अब सिर्फ ई-फाईलिंग ही कर सकते हैं।

खैर वेबसाइट कब सुचारु ढंग से चल पायेगी, यह कहना मुश्किल होगा, लेकिन हां इससे अन्‍य प्राइवेट कंपनियों की वेबसाइटें जमकर मुनाफा कमा रही हैं। इन साइटों पर आयकर रिटर्न फाइल करने पर 150 से 300 रुपए तक लगते हैं। उदाहरण के तौर पर क्लियर टैक्‍स, टैक्‍स-शैक्‍स, टैक्‍स स्‍माइल, माई आईटी रिटर्न, आदि हैं, जिन पर जाकर आप रिटर्न फाइल कर सकते हैं। बस उसमें और सरकारी साइट में फर्क इतना है कि यहां पैसा पड़ेगा और वो मुफ्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+