दिल्‍ली में रात के 2 बजे स्‍टंट कर रहे युवकों पर फायरिंग, 1 की मौत

Firing by Delhi police at Parliament street, stunt biker killed
नई दिल्ली। राजधानी दिल्‍ली में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जब वीवीआईपी इलाके में शनिवार की रात स्‍टंट कर रहे युवकों को क्रिमिनल समझ कर पुलिस ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्‍य घायल हो गया है।

राजधानी के हाई सिक्‍योरिटी इलाके अशोका रोड चौराहे के पास एक फाइव स्‍टार होटल ली मेरीडियन के पास देर रात कुछ युवक अपनी बाइके लेकर निकले और स्‍टंट करने लगे। मौके पर तैनात पुलिस ने उन्‍हें रोकने के प्रयास किये तो पुलिस से झगड़ा हो गया और देखते ही देखते युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे। और हाईसिक्‍योरिटी जोन में स्‍पीड मोटरसाइकिल से आगे निकल गये।

उस दौरान पुलिस को लगा कि कोई संदिग्‍ध सिक्‍योरिटी जोन में ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे, पुलिस ने उन पर फायरिंग कर दी। बाइकर्स पर फायरिंग करने पर पीछे बैठे करन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, बल्कि बाइक चला रहा पुनीत शर्मा घायल हो गया। पुनीत को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि गोलियां बाइक के टायर पंक्‍चर करने के लिये चलायी थी।

पुलिस के मुताबिक इस दौरान कुछ अन्‍य बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर पथराव भी किये, जिस वजह से पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्‍त हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+