अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने छात्राओं के जींस पहनने पर लगी पाबंदी हटी

कॉलेज प्रशासन ने आदेश दिया था कि हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को बाहर जाने से पहले इसकी सूचना बाहर रखे रजिस्टर में इंगित करनी होगी। अगर कोई इन आदेशों का पालन नहीं करेंगा तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत पांच सौ रुपये तक के जुर्माने की चेतावनी दी गई थी।
कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी किए गए इन आदेशों के बाद विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों और हॉस्टल की छात्राओं ने इसका विरोध किया था। विरोध कर रहे शिक्षकों और लड़कियों का कहना था कि जो भी नियम बने वो लड़के और लड़कियों दोनों को लिए सामान रुप से बने। विरोध बढ़ता देख एएमयू प्रशासन ने अपना ये आदेश वापस ले लिया है। अब लड़कियों पर लगी पाबंदी को हटा दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी एएमयू के वीसी ले. जनरल जमीरुद्दीन शाह ने एक खत जारी कर उनसे मिलने आने वाले लड़कों से शेरवानी पहनकर आने का आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications