अखिलेश देंगे 3400 करोड़ की योजनाओं की सौगात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार गुरुवार को सूबे की जनता को करीब 3400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजधानी स्थित अपने सरकारी आवास पर आज दोपहर इन योजनाओं की घोषणा करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इन विकास योजनाओं में लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम की 2273 करोड़ रुपये और ऊर्जा विभाग की 1141 करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल हैं।

इन विकास योजनाओं के तहत सड़कों, पुल, अंडर पास, रेलवे ओवर ब्रिज और विद्युत उपकेंद्रों का शिलान्यास व लोकार्पण शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications