कश्मीर के बड़गाम में हिंसा के बाद तनाव, कर्फ्यू जारी

इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद शुरू हुई हिंसा में भीड़ ने करीब दो दर्जन घरों में आग लगा दी। इस घटना के बाद पुलिस ने इस इलाके में लोगों की आवाजाही और यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इलाके में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए है। हालात का जायदा लेने के लिए कश्मीर के प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर ने उन इलाकों का दौरा किया, जहां अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
वहीं इस दूसरी घटना ने भी कश्मीर में तनाव फैला दिया है। घाटी के बाहरी क्षेत्र बेमिना में उस समय तनाव और सनसनी फैल गई, जब एक स्थानीय मस्जिद के इमाम के दो बच्चों की किसी ने गला रेत कर हत्या करने के अलावा इमाम की बीबी को जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications