श्रीनगर में इमाम के परिवार पर हमला, दो बच्चों की हत्या

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनके बेटे और बेटी को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि चिकित्सकों ने बताया कि इमाम की पत्नी की हालत नाजुक है और उसकी जिंदगी को बचाने के लिए वे हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इमाम उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सीमावर्ती शहर गुरेज से ताल्लुक रखते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में खबर के फैलने से उपजे तनाव के बाद फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए फोरेंसिक सबूत इक्कट्ठे किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications