16 महीने में तीसरी बार अखिलेश के मंत्रीमंडल में फेरबदल

लखनऊ। 16 महीने पहले बनी उत्तर प्रदेश की सपा सरकार अपने मंत्रीमंडल में तीसरी बार फेरबदल करने जा रही है। माना जा रहै है कि आज राजभवन में इस फैरबदल कै ऐलान का जाएगा और नए चेहरे मंत्रीमंडल में शामिल होंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नए मंत्रीमंडल में 4 मंत्री शामिल होंगे। दो कैबिनेट सहित चार या पांच मंत्रियों को शपथ दिलायी जाएगी। वहीं कुछ मंत्रियों को प्रमोशन भी मिल सकता है। चर्चा ये भी ही कि मंत्रीमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी की जा सकती है।

 akhilesh yadav

यूपी विधान सभा में 403 सदस्य हैं। ऐसे में कैबिनेट में मुख्यमंत्री को मिलाकर 60 सदस्य हो सकते है। वर्तमान में यूपी मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा सरकार में 17 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री और 33 राज्य मंत्री हैं।

ऐसे में अखिलेश मात्र चार नए मंत्री शामिल कर सकते हैं। इससे पहले भी 9 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। जो नए सदस्य मंत्रीमंडल का चेहरा बन सकते है उनमें प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट से विधायक प्रो.शिवाकांत ओझा, बलिया नगर सीट के विधायक नारद राय, देवरिया की पथरदेवा सीट से विधान सभा में पहुंचे शाकिर अली, जौनपुर की शाहगंज सीट के विधायक शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई यादव और गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक सैयदा शादाब फातिमा को भी मंत्रिपद का दावेदार माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+