शिवसेना ने नीतीश को लताड़ा, कहा खुद को हिन्दू कहना अपराध नहीं

मुंबई। मोदी के हिन्दुत्ववादी बयान पर कांग्रेस और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी की आलोचना शुरु कर दी। मोदी की आलोचना के बचाव में एनडीए की घटक दल शिवसेना सामने आई है। शिवसेना ने हिंदू राष्ट्रवादी संबंधी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का बचाव किया और कहा कि जेडीयू ने एनडीए से गठबंधन तोड़कर गलत किया।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मोदी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अपने आप को हिन्दु कहकर कोई गलती नहीं की। शिवसेना ने नीतीश की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी में मोदी के बढ़ते कद को देखकर नीतीश जल रहे है , इसलिए उन्होंने सेक्यूलरिज्म का बहाना कर खुद को गठबंधन से अलग कर लिया।

 uddav thackeray

शिवसेना ने इसे नीतीश की गलती करार देते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर गठबंधन से अलग होना गलत है। मोदी के पक्ष में अपनी बात रखते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा कि क्या यह कहना अपराध है कि आप हिंदू हैं?

देश में यह कहना कब से अपराध हो गया कि आप हिंदू हैं? उद्धव ने जहां नीतीश को खरी-खरी सुनाई तो वहीं कांग्रेस को लताड़ने से गुरेज नहीं किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वो चुनाव के बाद सत्ता में नहीं आ सकती है। ऐसे में सरकार फूड सिक्योरिटी बिल का सहारा लेकर लोगों की सहानुभूति पाना चाहती है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर सरकार को गरीब जनता की इतनी ही फ्रिक है तो उसने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी क्यों कि जिसमें कोर्ट ने सरकार से कहा था कि जब सरकारी गोदामों में अनाज सड़ रहे है तो अच्छा है कि उन्हें गरीब जनता के बीच बंटवा दिया जाए। कोर्ट के आदेश को ना मानते हुए सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। ऐसे में सरकार पर जनता को बहकाने का आरोप लगाते हुए उद्धव ने कहा कि सरकार खाद्य सुरक्षा बिल के जरिए लोगों के वोट पाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+