कोसी ने लील ली 10 जिंदगियां, नाव पटलने से हुआ हादसा

bihar
पटना। बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी सच में शोक साबित हो गई। कोसी नदी ने 10 लोगों की जिंदगियां लील ली। दो परिवारों को 10 लोग कोसी नदी में नाव पलटने की वजह से इसमें समा गए। डूबने वालों में 9 बच्चे शामिल थे। क्षमता से अधिक लोग नाव में सवार होकर नदी की दूसरी ओर स्थित पंडित बासा गांव में जदयू के जिला नेता मोहन शर्मा के घर में आयोजित एक समारोह में शरीक होने के बाद खावन गांव स्थित घर लौट रहे थे। बारिश के कारण कोसी अपने उफान पर है।

नाव में अधिक लोग सवार थे, सो अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नदी के बीचों-बीच हुए इस हदासे के बाद नाव में सवार 11 में से 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर बच्चे शामिल थे। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि नाव पर 11 लोग सवार थे और उनमें से केवल एक लड़की को ही बचाया जा सका।

कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना बीती रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। उन्होंने कहा कि मारे गये लोगों में पांच लड़कियां और चार बच्चे हैं। इन सभी की उम्र 8 से 12 साल के बीच है। दुर्घटना के बाद बच्चे चिल्लाने लगे, जिससे आस-पास के गांव वाले बचाव के लिये आये, लेकिन उनके पीड़ितों तक पहुंचने से पहले नौ लोग डूब गये, जबकि गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराई गई एक लड़की की आज सुबह मौत हो गई। मानसून के दौरान बिहार की सभी नदियां उफान पर है। राज्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+