पॉलीटिकल ड्रामा, अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता

सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने उनका साथ दिया लिहाजा हंगामा हो गया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी। आधा घंटे बाद जब विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस के उपनेता को अपने वरिष्ठ नेताओं में भरोसा नहीं है तो अविश्वास प्रस्ताव का कोई अर्थ नहीं है।
इसके बाद फिर हंगामा शुरू होने के कारण विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि चौधरी राकेश सिंह की अजय सिंह से बहुत पहले से प्रतिद्वंदिता रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहीं जमुनादेवी के निधन के बाद राकेश सिंह को ही नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन बाद में उन्हें हटाकर अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया। इसके चलते भी राकेश सिंह पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications