78 फीसदी जनता को है मोदी पर भरोसा: सर्वे

बैंगलौर: लोकसभा चुनाव होने में अभी लगभग दस महीने का समय बाकी है और खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्‍मीदवार की घोषणा जुलाई के अंत तक कर दी जाएगी। जिसके लिए पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठकों का दौर जारी है। वहीं आरएसएस अध्‍यक्ष मोहन भागवत ने भी भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी से मुलाकात की, जिसके बाद पीएम पद के लिए गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की दावेदारी तय मानी जा रही है।

वनइंडिया हिंदी द्वारा कराये गये सर्वे में यह सामने आया है कि भाजपा में नरेंद्र मोदी ही वह शख्सियत हैं जो पार्टी को 2014 में सत्‍ता में वापसी करा सकते हैं। यह सर्वे साइट पर की गई वोटिंग द्वारा सम्‍पन्‍न हुआ। सर्वे के परिणाम कहते हैं कि 78 फीसदी जनता का मानना है कि मोदी भाजपा को 2014 में जीत दिलायेंगे, जबकि 19 प्रतिशत लोगों का कहना है कि मोदी कोई प्रभाव नहीं डाल पायेंगे, वहीं मात्र तीन फीसदी लोगों ने वोट किया कि वह इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते।

सर्वे में किये गये प्रश्‍न कि क्‍या भाजपा लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर पायेगी? इस पर 74 फीसदी लोगों का मानना है कि हर मोर्चे पर यूपीए के असफल रहने के बाद भाजपा 2014 में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। वहीं 19 फीसदी लोगों का कहना है कि भाजपा की अंदरूनी कलह पार्टी को आगे बढ़ने से रोक रही है। जबकि सात फीसदी लोगों ने तीसरे मोर्चे के उदय की संभावना जताई।

एक अन्‍य सवाल कि गोवा की कार्यकारिणी बैठक के बाद 'आडवाणी इस्‍तीफा' प्रकरण का लोकसभा चुनाव पर असर पड़ेगा। इस पर 67 फीसदी लोगों का मानना है कि इस मसले का भाजपा के वोट प्रतिशत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जबकि 30 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद पार्टी के अंदरूनी मतभेद उभरे हैं और इसका नुकसान पार्टी को लोकसभा चुनाव में दिखेगा। इस सर्वे के परिणामों के आधार पर कहा जा सकता है कि अब लोग एक मजबूत नेतृत्‍व चाहते हैं और फिलहाल भाजपा और सहयोगी दल यूपीए की उम्‍मीदों पर भारी पड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+