जुलाई के अंत कर मोदी बनेंगे बीजेपी के पीएम उम्मीदवार

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के होने में अभी समय बाकी है। चुनाव आयोग ने अब तक ना तो किसी तारिख का ऐलान किया है और ना ही किसी तरह की घोषणा, बावजूद इसके बीजेपी की चुनावी तैयारी जोरों पर है।

पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक हो रही है। चुनाव की कमान संभाल रहे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने टीम का ऐलान कर रहे है। नेताओं को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है, लेकिन जो सबसे महत्वपूर्ण बात है और जिसपर सबकी निगाहें टिकी है! उस बाबव अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

narendra modi

जी हां हम बात कर रहे है लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की। पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी और गठबंधन में तकरार रही है। मोदी के नाम पर बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है तो वहीं जेडीयू ने मोदी के नाम पर ही अपने संबंध से खत्म कर लिए।

इन सब आलोचनाओं के बावजूद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनपर पूरा भरोसा दिखाया है और माना जा रहा है कि इस महीने के अंत कर मोदी के नाम पर मुहर भी लग जाएगी। सूत्रों की माने तो बीजेपी ने मोदी को पीएम उम्मीदवार मान लिया है। पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है और इस महीने के अंत में मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। यह फैसला पार्टी और आरएसएस के बीच लंबी बातचीत के बाद हुआ है। संघ की सहमति से जल्द ही मोदी पीएम पद के उम्मीदवार बन जाएंगे।

अब तक केलव बीजेपी की पसंद रहे मोदी अब आरएसएस की भी पसंद बन गए हैं। बीजेपी और आरएसएस दोनों इस बात पर सहमत हैं कि पार्टी को अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम जल्द सार्वजनिक कर देना चाहिए। इसी विश्वास के साथ जल्द ही उनके नाम पर पार्टी मुहर लगाकर उनका राजतिलक कर देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+