नौकर के साथ सेक्स करने वाले बीजेपी नेता पार्टी से निलंबित

यौन शोषण के आरोपों में घिरे वित्त मंत्री रहे राघवजी को पार्टी से निकाल दिया है। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राघवजी को पार्टी ने निकाले जाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि उनके नौकर ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अपने मंत्री पर लगे इस घिनौने आरोप लगने के बाद शिवराज सरकार ने उनसे उनकी कुर्सी छीन ली है।
मंत्री पर लगे सेक्स स्कैंडल के आरोप के बाद बीजेपी सरकार की मुसीबते बढ़ा दी है। वहीं कांग्रेस सरकार इस मुद्दे को अपने लिए भुनाने में जुट गई है। विरोधियों ने इसे लेकर हमले तेज कर दिए है। विरोधियों के बढ़ते हमले को देखते हुए बीजेपी ने राघवजी से किनारा करना ही बेहतर समझा।












Click it and Unblock the Notifications