अमेरिका: सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, दो की मौत

समाचार पत्र सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल के मुताबिक भारतीय समयानुसार शनिवार रात 12.07 बजे एशियाना एयरलाइंस की उड़ान संख्या 214 दुर्घटाग्रस्त हुई। विमान में 291 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। दो लोगों की मौत हो गई और 82 को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद विमान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया। विमान की पीछे का हिस्सा भी अलग हो गया।
एक इंजन संभवत: टूट गया। विमान के हिस्से रनवे पर बिखरे दिखाई दिए। आपातकालीन टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत का काम संभाला। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एक खुफिया एजेंट ने कहा कि आतंकवादी वारदात के संकेत नहीं मिले हैं। सैन फ्रांसिस्को जेनरल अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि घायलों में 49 की हालत बेहद गम्भीर है।












Click it and Unblock the Notifications