अ‍पने अधिकारों के लिए चुनाव में भाग लेंगे '62 समलैगिक'

Nepal map
काठमांडू। यह पहली बार होगा ज‍ब किसी देश में इतनी बड़ी संख्‍या में समलैगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर चुनाव लड़ेंगे। नवंबर में नेपाल में होने वाले चुनाव में 28 समलैंगिक, 21 उभयलिंगी और 12 ट्रांसजेंडर उम्‍मीदवार 31 जिलों से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्‍था ब्‍लू डायमंड सोसाइटी के अध्‍यक्ष सुनील बाबू पंटा ने बताया है कि ये लोग अपने अधिकारों को स्‍थापित करने और उनके संरक्षण के लिए चुनाव में उतरना चाहते हैं।

इतनी जल्‍दी प्रत्‍याशी घोषित करने के बारे में सोसाइटी के अध्‍यक्ष ने कहा है कि इससे राजनीतिक दलों पर भी वोट का माहौल बनाने का दबाव बनेगा। सुनील पंटा नेपाल के सार्वजनिक तौर पर घोषित उभयलिंगी नेता है जो कि भंग विधानसभा के सदस्‍य भी हैं। ब्‍लू डायमंड सोसाइटी में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर समलैंगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर के लिए कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं।

सुनील पंटा के अनुसार नेपाल में समलैंगिक, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर लोगों की संख्‍या 25 लाख है जबकि प्रशासन इस संख्‍या को 5 लाख ही मानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+