इशरत के दोषियों को जरुर मिलेगी सजा: शिंदे

2004 में में अहमदाबाद में फर्जी मुठभेड़ में मारी गई 19 साल की इशरत जहां और उसकी तीन साथियों को मार गिराया गया था।
सीबीआई ने इस मामले में सात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए हैं। उसका कहना है कि यह गुजरात पुलिस और सहायक खुफिया ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई थी।
जब गृहमंत्री शिन्दे से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि तथ्य तो तथ्य हैं। इसलिए निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले दोषियों को सजा जरुर मिलनी चाहिए। वहीं सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि इस फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले है।












Click it and Unblock the Notifications