इशरत जहां इनकाउंटर केस: सीबीआई आज दाखिल करेगी आरोप पत्र
अहमदाबाद।
2004 में हुए इशरत जहां इनकाउंटर केस में आज सीबीआई अहमदाबाद स्थित हाईकोर्ट में आरोप पत्र दायर करने जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोप पत्र में सिर्फ उन पुलिसवालों के नाम हो सकते हैं जो कि इनकाउंटर के समय वहां मौजूद थे। सीबीआई के अनुसार यह एक फर्जी मुठभेड़ थी। जिसमें तीन मासूम लोगों को निशाना बनाया गया है और इसकी जानकारी आईबी अधिकारी राजेंद्र कुमार को थी। हालांकि पहले आरोप पत्र में राजेंद्र कुमार का नाम नहीं दिया गया है लेकिन फिर भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंतिम आरोप पत्र दाखिल होने तक उनका नाम आ सकता है। id="toptextpromo">गौरतलब
है कि 15 जून, 2004 को अहमदाबाद के नरोदा इलाके में इशरत और उसके तीन दोस्तों का पुलिस ने इनकाउंटर कर दिया था। गुजरात पुलिस के अनुसार यह लोग मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के इरादे से आये थे जो कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गये। जांच के लिए अहमदाबाद हाईकोर्ट ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई के सरकारी गवाह ने इस मामले में राजेंद्र कुमार का नाम लिया है, जो कि मुठभेड़ के वक्त अहमदाबाद में आईबी के संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सीबीआई
यह भी साबित करने के प्रयास में है कि इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को थी। मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राजेंद्र कुमार पर मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई को किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। सीबीआई के अनुसार मुठभेड़ मामले में राजेंद्र कुमार की भूमिका सिर्फ जानकारी देने तक ही नहीं थी बल्कि उन्होने इसमें बड़ी भूमिका निभाई।











Click it and Unblock the Notifications