चुनावी जंग के लिए तैयार हो रही है मोदी की सेना
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने चुनाव अभियान की कमान गुजरात में लगातार तीन बार से जीत दर्ज कर रहे नरेन्द्र मोदी के हाथों में दे दी है। बीजेपी का मानना है कि इसबार उनकी चुनावी नैया को मोदी ही पार लगाएंगी।
पार्टी के विश्वास पर खड़े उतरने की कोशिश में मोदी ने भी कमान संभाल ली है। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी की टीम जल्द ही अपना काम संभाल लेगी। मोदी ने इस दिशा में काम करने के लिए मुख्य समिति के साथ कई छोटे छोटे कार्य समूह बनाने की तैयारी कर ली है।

मोदी की योजना के मुताबिक चुनाव के लिए बनाए गए छोटे समूह क्षेत्र वार और मुद्दों के आधार पर काम करेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टीव रहने वाले मोदी ने चुनाव अभियान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने का मन बना लिया है।
बीजेपी की योजना के मुताबिक चुनाव अभियान का एक हिस्सा देश के सोशल मीडिया से जुड़े लगभग चार करोड़ स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं पर होगा जो देश की लगभग 200 लोकसभा सीटों पर प्रभावकारी भूमिका में हैं।
चुनाव अभियान समिति की कमान संभाल रहे मोदी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोठक करेंगे। ये बैठक 4 जुलाई को होने की संभावना है। चुनाव के लिए टीम मोदी में राष्ट्रीय महासचिव रामलाल और चुनाव प्रबंधन के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा यंग ब्रिगेड का चुनाव किया जाएगा। मोदी की टीम में ज्यादातर युवा चेहरे ही होंगे। मोदी अपनी टीम के लिए ऐसे लोगों का चान कर रहे है जो चुनाव अभियान में माहिर हो। माना जा रहा है कि मोदी की नयी टीम की घोषणा जल्द ही जो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications