आंतकी हमले के 1 दिन बाद कश्मीर पहुंचे सोनिया-मनमोहन

श्रीनगर। श्रीनगर में कल आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। आंतकियों के इस हमले में सेना के 8 जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवानों को गंभीर चोटें आई है। आंतकियों के इस हमले के बावजूद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्षा सोनिया आज से दो दिन के दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे है।

कश्मीर दौरे पर आए पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया ने किश्तवाड में एक रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री की यात्रा के एक दिन पहले सेना के काफिले पर हुए आंतकवादी हमले के बाद पूरे श्रीनगर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। शहर में घुसने वाली सभी गाड़ियों की गहन तलाशी की जा रही है।

sonia and manmohan

माना जा रहा है कि दो दिन के कश्मीर दौरे पर आए सोनिया-मनमोहन राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए पैकेज की घोषणा कर सकते है। वहीं इसके अलावा प्रधानमंत्री और सोनिया कश्मीर के काजीगुंड और जम्मू के बनिहाल में रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। ये इलाके अक्सर सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण देश के बाकी हिस्सों से कट जाते हैं।

इससे पहले कश्मीर दौरे से पहले सेना के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए पीएम ने कहा था कि ऐसे कायरतापूर्ण कार्य राज्य में शांति कायम करने में सुरक्षा बलों के प्रयासों को नहीं डिगा सकते। प्रधानमंत्री ने हमले में शहीद सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि कश्मीर के हैदरपुरा में सेनाके एक काफिले पर पहले से घात लगाए कुछ आंतकियों ने हमला कर दिया, जिसमें 8 जवान शहीद हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+