नरेंद्र मोदी पर ट्वीट वॉर में कूदे दो कांग्रेसी सांसद ढेर
नई दिल्ली। कल रात जिस समय भारत-श्रीलंका के बीच क्रिकेट की जंग चल रही थी, उसी दौरान नरेंद्र मोदी के समर्थकों और विरोधियों के बीच भी एक जंग चल रही थी। वो भी ट्विटर पर। मजेदार बात यह है कि इस जंग में दो कांग्रेसी सांसद कूद पड़े और देखते ही देखते ढेर हो गये। जी हां उन सांसदों का नाम है अजय माकन और दीपेंदर सिंह हुड्डा। अजय माकन केंद्रीय मंत्री हैं और हुड्डा हरियाणा से सांसद।
असल में ट्विटर पर दो हैश टैग #FailureModi और #SaluteModi को लेकर नरेंद्र मोदी पर टिप्पणियां शुरू हुईं। टिप्पणियां जब तक आम लोगों के द्वारा थी, तब तक यह जंग फीकी थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह इस जंग में कांग्रेस के दो सांसद कूद पड़े, तो मोदी के समर्थकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिस समय माकन और हुड्डा ने ट्वीट किये, उस दौरान #FailureModi ट्विटर ट्रेंड में ऊपर आ गया।
ऐसा होने पर कहीं न कहीं कांग्रेसियों के मन में खुशी की लहर जरूर दौड़ी, लेकिन लहर पर हवाओं का तेज झोंका तब पड़ा जब मोदी के समर्थकों ने धड़ाधड़ टृवीट करने शुरू किये और यह हैश टैग ट्रेंड से कुछ ही मिनटों में गायब हो गया। वहीं #SaluteModi का हैश टैग शाम तक टॉप ट्रेंड में चलता रहा। खास बात यह है कि इस दौरान कई रोचक ट्वीट्स भी पड़े।
दीपेंदर हुड्डा का ट्वीट
अजय माकन का ट्वीट
स्लाइडर में आम लोगों के ट्वीट्स।
मोदी के खिलाफ ट्वीट
यहां पर जदयू से रिश्ते पर कमेंट किया गया है।
यहां पर मोदी के शासन के कुछ केस उछाले गये
इस ट्वीट में मोदी के शासन के कुछ मामलों को उछाला गया है।
असम की हार
सूर्य नारायण गणेश ने असम की हार को मोदी की हार बताया।
गुजरात बनाम केरल
यहां पर गुजरात और केरल की तुलना की गई।
मोदी को सलाम
गुरु बाबा ने मोदी को इसलिये सलाम किया, क्योंकि उन्होंने अपने गिफ्ट बेच कर लड़कियों की पढाई का खर्च दिया।
डोना का ट्वीट
डोना ने अजय माकन पर क्या कहा।
कांग्रेसियों को पप्पू कहा
ट्विट में कांग्रेसियों को पप्पू कहा और पूछा कि अमेठी कितना विकसित हुआ।
मोदी का त्याग
मोदी ने किया त्याग।












Click it and Unblock the Notifications