बिखरी हुई लाशों को देखकर डीएम को पड़ा दिल का दौरा

देहरादून। उत्तराखंड में कुदरत ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा कहर केदारनाथ, बद्रीनाश और रुद्रप्रयाग में बरपा है। कुदरत के इस कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित रुद्रप्रयाग जिले में जब लोग मदद की गुहार लगा रहे थे।

वहां मदद नहीं पहुंच पा रही थी। वहां डीएम तक लोगों की मदद नहीं कर पा रहे थे, कैसे करें चारों तरफ बिखरी लाशों के मंजर को देखकर रुद्रप्रयाग के डीएम विजय ढौंढियाल को दिल का दौरा पड़ गया।

flood

तबाही के इस मंजर को डीएम साहब सहन नहीं कर पाए। उनके दिल पर ऐसा असर हुआ कि उन्हें रातोंरात देहरादून लाना पड़ा। इलाज के लिए डीएम ढौंढ़ियाल को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उनकी जगह पीके पांडे को रुद्रप्रयाग का डीएम बनाकर भेजा गया है। देहरादून में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। इस हर्ट अटैक के पीछे की वजह अत्यधिक तनाव बताया जी रहा है। दरअसल भारी बारिश और बाढ़ के चलते पूरे उत्तराखंड का नक्शा ही बदल गया है। अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6000 लोग लापता है। रुद्रप्रयाग में संपर्क मार्ग टूट गया है। सेना लोगों को बचाने में जुटी हा। राहत और बचा कार्य चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+