भाजपा के साथ गठबंधन सिर्फ हिन्दुत्व की शर्त पर: शिवसेना

ठाकरे ने साफ किया कि शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन का आधार हिन्दुत्व ही है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से अपनी मुलाकात के बारे में उद्धव ने कहा कि राजनाथ सिंह ने कहा कि शिवसेना के साथ गठजोड़ बना रहेगा, मैंने कहा कि जब तक भाजपा हिंदुत्व मुद्दे पर कायम रहेगी तब तक यह गठजोड़ बना रहेगा।'
वहीं भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश ने बहुमत भी हासिल कर दिया है। एनडीए से नाता तोड़ने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए उद्धव ने कहा कि नीतीश कुमार किस धर्मनिरपेक्षता की बात कर रहे हैं? जब कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को खदेड़ा गया तब ये धर्मनिरपेक्षतावादी कहां थे? उद्धव ने नीतीश के फैसले की आलोचना की और कहा कि नीतीश ने केवल अपने फायदे के लिए एनडीए से नाता तोड़ा है। जब उन्हें जरुरत थी तो भाजपा के साथ रहे, अब उन्हें भाजपा में कमियां नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications