बिहार में गिरी बिजली, 10 की मौत, 9 की हालत गंभीर

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान कटिहार के आबादपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत बिजली गिरने से हो गई। शिवानंदपुर पंचायत में मोचबाड़ी गांव में मोहम्मद दुखया नाम के व्यक्ति की मौत भी बिजली गिरने से हो गई।
इधर, जिले के कदवा प्रखंड के पहलागढ़ पंचायत में जैन मोहम्मद के घर बिजली गिर जाने से उनके परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हो गए। पूर्णिया जिले के गोहरा गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान जगन ऋषि और रोहतास जिले के सिरिसिसया गांव में एक किसान उमा चौरसिया बिजली गिरने के शिकार हो गए। रोहतास के ही कोचस थाना क्षेत्र में चंदन नाम के एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications