शिवसेना ने दी भाजपा को धमकी कहा गठबंधन सिर्फ हिंदुत्‍व की शर्त पर

मुंबई। चुनाव प्रचार समिति के अध्‍यक्ष नरेंद्र मोदी ने फिलहाल अयोध्‍या जाने के लिए मना कर दिया है लेकिन शिवसेना ने अपना मत स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वह भाजपा को हिंदुत्‍व के मुद्दे पर ही समर्थन देगी। हालांकि पहले इसी मसले पर जदयू ने भाजपा से अपना सत्रह साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया है। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नी‍तीश कुमार अपनी सेकुलर छवि बचाये रखने के लिए भाजपा से अलग हुए हैं वहीं नरेंद्र मोदी ने अभी तक हिंदुत्‍व के मु्द्दे पर कुछ नहीं बोला है, पर शिवसेना ने भाजपा को धमकी दी है वह तब तक ही भाजपा के साथ है जब तक भाजपा हिंदुत्‍व के मुद्दे पर चलती रहेगी।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के 47वें स्‍थापना दिवस के मौके पर कहा कि हम भी सर्वधर्म समभाव की सोंच रखते हैं पर हिंदुओं का हित हमारे लिए महत्‍वपूर्ण है और भाजपा, शिवसेना गठबंधन हिंदुत्‍व के मुद्दे पर जुड़ा हुआ है। अपनी चुनावी तैयारियों के बारे में उन्‍होने कहा कि हम पहले से ज्‍यादा सीटें जीतेंगे जिसके लिए जल्‍द ही संसदीय क्षेत्रों का दौरा शुरू होगा। उन्‍होने महाराष्‍ट्र को विदेशी सैलानियों के लिए और भी आकर्षक बनाने पर जोर दिया। उद्धव ने कहा कि विदेशी सैलानियों के लिए मुंबई में गेटवे आफ इंडिया और सीएसटी के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं है अत: राज्‍य में थीम पार्क बनाया जाना चाहिए जिसमें राज्‍य की पहचान दिखे।

Nitish Modi Udhav

चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाने के बाद भाजपा ने यह साफ कर दिया कि वह मोदी के नेतृत्‍व में ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यह माना जा रहा है कि भाजपा हिंदुत्‍व को ही प्रमुख मुद्दा बनायेगी। ऐसे में हिंदु, मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

जहां जदयू ने भाजपा पर सांप्रदायिक व्‍यक्ति को प्रमुख भूमिका में लाने के कारण अपने रिश्‍ते तोड़े वहीं शिवसेना हिंदुत्‍व के मुद्दे पर ही भाजपा को समर्थन देने की बात कह रही है। अब आगे भाजपा की रणनीति क्‍या होगी, यह चुनाव में ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+