उत्तराखंड को केन्द्र से मिला 1000 करोड़ रु.का राहत पैकेज

manmohan singh
नयी दिल्ली। उत्तराखंड में आफमानी आफद का दौर जारी है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते मरने वालों की तादात 102 को पार कर चुकी है। पहाड़ पर मचे तबाही के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए 1000 रुपये जारी किए । पीएम ने आशंका जताई कि भारी वर्षा और बाढ़ के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या 102 से ज्यादा हो सकती है।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उत्तराखंड के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि तबाही का मंजर देख कर वे लोग व्यथित हैं। उन्होंने कहा, "मैंने और संप्रग की अध्यक्ष ने आज जो कुछ देखा वह अत्यंत कारुणिक है। हालांकि अभी तक मरने वालों की संख्या 102 आंकी गई है, आशंका यह है कि जनहानि की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10,000 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और उन्हें भोजन, कपड़े और रहने की सुविधा मुहैया कराई गई है, लेकिन वे अभी तक फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा क्षति केदारनाथ और इससे सटे इलाकों में हुई है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाना और प्रभावित लोगों की मदद करना है। प्रधानमंत्री ने कहा, "इस त्रासदी में जिन लोगों की जान गई उनके परिजनों और उन लोगों के लिए जो घायल हुए या जिनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है उनके लिए हम गहरे आहत अनुभव करते हैं।"उन्होंने कहा, "इस घड़ी में अधिकारियों की प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को निकालना और जिन्हें मदद की सबसे ज्यादा आवश्यकता है उन्हें मदद पहुंचाना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+