राजनाथ भ्रम में है कि वह पीएम बन सकते हैं: सुधीन्द्र कुलकर्णी

कुलकर्णी ने आडवाणी द्वारा इस्तीफा देने पर कहा कि उन्होने अपने पत्र में पार्टी के बारे में जो बातें लिखी हैं, वह सच हैं, पार्टी अब गलत दिशा में जा रही है। उनके अनुसार मोदी एक तानाशाह हैं और राजनाथ सिंह एक चालाक व्यक्ति हैं। वह ज्योतिष के धोखे में हैं कि वह देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इसलिए यह सही नहीं कि एक तानाशाह को प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया जाए और एक लोकतांत्रिक व्यक्ति को किनारे कर दिया जाए।
उन्होने यह पत्र रेडिफ डॉट कॉम को लिखा जिसमें उन्होने यह भी कहा कि मोदी एक आत्मकेंद्रित नेता है। जिसको अपने राज्य में लंबे समय से रहे पार्टी सहयोगियों से किसी भी तरह का लगाव नहीं है और अचानक ही उसे राष्ट्रीय राजनीति में इतने बड़े पद के लिए आगे लाया जा रहा है।
सुधीन्द्र के इस पत्र से साबित हो गया है कि अब भी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और बड़े नेता आडवाणी को ही पीएम पद के लिए आगे किये जाने के पक्ष में हैं। उनमें मोदी को लेकर कोई सहमति बनती दिखाई नहीं दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications