खत्‍म हुआ 17 साल का याराना, जेडीयू और बीजेपी में हुआ तलाक

पटना। भाजपा की चुनावी कमान नरेंद्र मोदी के हाथ सौंपने से नाराज जदयू ने एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जनता दल (युनाइटेड) का 17 साल पुराना गठबंधन टूट गया। सीधे शब्‍दों में कहें तो दोनों में तलाक हो गया है। इस बात की आधाकारिक घोषणा मीडिया के सामने जनता दल युनाइटेड के अध्‍यक्ष शरद यादव और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने की। मीडिया से बातचीत के दौरान शरद यादव ने कहा कि 17 साल से हम अच्‍छे से चलते रहे मगर पिछले 7-8 महीनों से हालात बदल गये।

शरद यादव ने कहा कि हमने एनडीए दायरे में रहने की हमेशा से कोशिश की मगर अब एनडीए नेशनल एजेंडे से भटक गया है। शरद यादव ने कहा कि भाजपा के साथ चलना अब उनके वसूलों के खिलाफ होगा इसलिये वो गंठबंधन तोड़ रहे हैं। शरद यादव ने कहा कि अब साथ चलने से न उनको लाभ होगा न हमको इसलिये अब अलग होना ही ठीक है।

Alliance between JDU and BJP in Bihar is finally over

इसी क्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि दोपहर दो बजे राज्यपाल से मुलाकात के लिए राजभवन गए। उन्होंने जदयू सरकार के समर्थन में सभी विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी। नीतीश कुमार ने बताया कि भाजपा से अलग होने के बाद कैबिनेट ने विश्वास मत हासिल करने का निर्णय लिया है। बहुमत साबित करने के लिए 19 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन सरकार में शामिल बीजेपी के 11 मंत्रियों के असहयोगात्मक रवैय्ये का कारण उन्होंने राज्यपाल से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की है। उनका कहना था कि कई दिनों से राज्य सरकार में शामिल बीजेपी के मंत्री सरकार के काम में सहयोग नहीं कर रहे थे और अपने दफ्तर तक नहीं आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+