अब SMS के जरिये बुक कीजिये रेलवे टिकट

नई दिल्ली। अब रेल टिकट बुक करना औऱ आसान हो गया है। क्योंक अब आपको घंटो लाइन में लगकर या नेट पर वेबसाइट के जल्दी ओपन होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अब आप एसएमएस के जरिये ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। वैसे रेल मंत्रालय ने यह खबर बढ़ते मोबाइल फोन बाजार के मद्देनजर उठाया है।

रेलमंत्रालय ने कहा है कि एसएमएस के जरिये टिकट बुक करने पर प्रिंट की भी आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि टिकट बुक करने के बाद आईआरसीटीसी के तहत जो एसएमएस आयेगा उसे ही वैध मान लिया जायेगा।

Train

लेकिन एसएमएस के जरिये टिकट बुक करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर आईआरसीटीसी और साथ ही अपने बैंक में रजिस्टर कराना होगा। बैंक धनराशि के भुगतान प्राधिकृत करने के लिए एमएमआईडी (मोबाइल मनी आइडेंटीफायर) और ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) जारी करेगा।

रेलमंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जो डिटेल आप रिजर्वेशन के लिए ऑनलाइन फार्म या रिजर्वेशन फार्म में भरते हैं मसलन ट्रेन संख्या, गंतव्य, यात्रा तिथि, क्लास और नाम, उम्र, एवं लिंग यह सभी आपको अब एसएमएस में भरने होंगे। इस सुविधाके बारे में 1 जुलाई को अधिकारिक घोषणा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+