यूपी में लोगों को लगेगा बिजली का झटका, बढ़ी हुई दरें लागू

उन्हें बिजली के लिए करीब 26 फीसदी तक ज्यादा बिल चुकाना होगा। जबकि ग्राणीण उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत है, लेकिन दाम वहां भी बढ़ाए गए है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने चालू वित्त वर्ष के लिए 31 मई को बिजली की बढ़ी हुई दरें घोषित की थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि बिजली विभाग काफी घाटे में है।
विभाग पर से करोड़ों का कर्ज उतारने के लिए सरकार के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि राज्य में बिजली की किल्लत जल्द से जल्द दूर हो। बिजली उत्पादन की स्थिति में सुधार आए और बढ़ोतरी का भार बिजली की ज्यादा खपत करने वाले कंस्यूमर्स पर पड़े। गरीबों का ध्यान रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications