BCCI ने राज कुंद्रा को दिखाया आईपीएल से बाहर का रास्ता, सस्पेंड

बोर्ड के इस फैसले के बाद राज कुंद्रा मामले की जांच पूरी होने तक किसी भी तरह के क्रिकेट संबंधी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते है। इस बैठक में राजस्थान रॉयल्स के मालिक राजकुंद्रा भी शामिल हुए थे। फिक्सिंग में राज कुंद्रा का नाम आने के बाद आपात बैठक बुलाने का ऐलान किए जाने के बाद माना जा रहा था कि मीटिंग के बाद राज कुंद्रा की मुसिबतें बढ़नी तय है।
दिल्ली पुलिस पहले ही राज कुंद्रा से पूछताछ कर चुकी है। जिसमें उन्होंने खुद सट्टेबाजी की बात कबूली थी। हलांकि कुंद्रा के खिलाफ फिक्सिंग के सबूत नहीं मिले थे। संकट में घिरी राजस्थान रॉयल्स और विवादों में घिरे इसके सह मालिक कुंद्रा पर आए इस फैसले ने साफ कर दिया है कि बीसीसीआई आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी घोटाले को लेकर सख्त रवैया अपनाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications