युवाओं को निर्देश देने की जरूरत : मोदी

Narendra Modi
पणजी। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि देश के युवाओं को मार्गदर्शन दिए जाने की जरूरत है ताकि भारत अपनी जनसंख्या का लाभ ले सके।

2014 के आम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अपने पहले संबोधन में मोदी ने कहा, "यदि युवाओं का मार्गदर्शन नहीं किया गया तो समस्याएं पैदा होंगी। वे विभिन्न मुद्दों को लेकर जंतर मंतर की तरफ मोर्चा निकालेंगे क्योंकि सरकार ने उनका ध्यान नहीं रखा है।"

मोदी ने कहा, "भारत में दुनिया के सबसे अधिक युवा हैं। यदि घर में एक जवान लड़का है तो परिवार खुशी का अनुभव करता है, लेकिन सरकार आज देश के युवाओं को बोझ मानती है।" मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा।

गौरतलब है कि गोवा में भारतीय जनता पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी बैठक समाप्‍त हो गई। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लोकसभा चुनावों के चुनाव प्रचार समिति के अध्‍यक्ष के रूप में नियुक्‍त किया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी को नरेन्‍द्र मोदी से काफी उम्‍मीद है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की सहमती से यह फैसला लिया गया है लेकिन इस बैठक में लाल कृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेता का न पहुंचना यह साबित करता है कि वह मोदी को यह जिम्मेदारी दिये जाने से बिल्कुल भी खुश नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+