चुनाव प्रभारी बनने के बाद मोदी ने आडवाणी से मांगा आर्शीवाद

देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव बीजेपी के प्रचार अभियान की कमान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे। खुद को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने टि्वटर पर खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर भरोसा जताया है। आडवाणी की नाराजगी को उन्होंने अपने लिए समर्थन बताया और लिखा कि आपके समर्थन और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया! अपने ट्वीट में उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि ... आडवाणी जी से फोन पर बात हुई, उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया। उनका आशीर्वाद पाकर कृतज्ञ हूं।
इस मुद्दे को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी नरेंद्र मोदी को प्रचार समिति का संयोजक बनाने के लिए हामी भर चुके थे, लेकिन मोदी को इस समिति का अध्यक्ष बनाने पर आडवाणी राजी नहीं बताए जा रहे थे। आडवाणी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए गोवा बैठक में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक आडवाणी गोवा में न होकर भी मोदी विरोधी खेमे की कमान संभाले हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications