आडवाणी के इस्तीफे से भाजपा तिलमिलाई, कांग्रेस मुस्कुरायी

नई दिल्ली। भाजपा के अंदर पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर कितना घमासान चल रहा था, यह बात आज उस समय सामने आ गयी जिस समय के पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। आडवाणी ऐसा कुछ कर जायेंगे इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं था। सबको लगता था कि आडवणी नाराज जरूर है लेकिन उन्हें मना लिया जायेगा।

कल तक बीमारी का राग अलाप रहे आडवाणी ने गोवा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा ना लेकर यह जता दिया था कि वह पार्टी के शीर्ष पदों पर आसीन नेताओं से खुश नहीं हैं। और कल पार्टी की ओर से जैसे ही लोकसभा चुनाव के लिए मोदी के नाम पर मुहर लगी उसके एक दिन बाद ही आडवाणी से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। जिससे खुले तौर पर साफ हो गया कि पार्टी में पीएम पद को लेकर वह चिंतिंत थे।

खबर है कि आडवाणी ने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को एक नाराजगी भरा पत्र लिखा है। आडवाणी ने खत में फिलहाल तो मोदी का नाम नही लिया गया है लेकिन इसमें मोदी को लेकर नाराजगी जरूर दिखायी पड़ती है।

आडवाणी ने कहा है, "कुछ समय से मैं पार्टी के मौजूदा कामकाज से और जिस दिशा में पार्टी जा रही है, उससे तालमेल बिठाने में कठिनाई महसूस कर रहा हूं।" किसी के मन में यह भावना नहीं रह गई है कि यह वही आदर्शवादी पार्टी है, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख और अटल बिहारी वाजपेयी ने खड़ा किया था, जिनकी एक मात्र चिंता देश और देश की जनता को लेकर थी।"

आडवाणी ने पत्र में लिखा है, "हमारे अधिकांश नेता अब मात्र अपने निजी एजेंडे को लेकर चिंतित हैं।" आडवाणी ने आगे लिखा है, "इसलिए मैंने पार्टी के तीन प्रमुख पदों - राष्ट्रीय कार्यकारिणी, संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इसे मेरा त्यागपत्र समझा जा सकता है।"

आईये आपको बताते हैं कि आ़डवाणी के इस इस्तीफे पर पार्टी और पार्टी के नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आयी है।

राजनाथ सिंह, भाजपा

राजनाथ सिंह, भाजपा

आडवाणी के इस्तीफे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने आडवाणी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। हमें पूरी उम्मीद है कि हम आडवाणी को मना लेंगे।

सुषमा स्वराज, भाजपा

सुषमा स्वराज, भाजपा

सुषमा स्वराज ने कहा कि जो भी हुआ है यह पार्टी के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि हम आडवाणी को मना लेंगे।

आरएसएस

आरएसएस

आरएसएस की ओर से बयान आया है कि आडवाणी के इस्तीफे देने की कोई वजह हमारे समझ में नहीं आयी। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया यह तो वही बेहतर बता सकते हैं।

शरद यादव, जेडीयू

शरद यादव, जेडीयू

जेडीयू चीफ शरद यादव ने कहा कि आडवाणी का इस्तीफा क्यों आया? यह भाजपा ही बता सकती है। लेकिन जो भी हुआ एनडीए के लिए अच्छा नहीं है।

रेणुका चौधरी, कांग्रेस

रेणुका चौधरी, कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि यह तो होना ही था इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं। भाजपा के लोग अपने लिए ही लड़ते हैं। अब तो घर का झगड़ा सड़क पर आ गया। गजब है भाजपा..जिस व्यक्ति ने पूरी इमारत बनायी उसे ही साइड कर दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+