मैं मोदी का बड़ा सम्मान करती हूं: जयललिता
नई दिल्ली। तलिमनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जताते हुए कहा है कि मैं उन्हें इसके लिए बधाई देती हूं। उन्होने कहा कि मोदी एक अच्छे प्रशासक हैं इसलिए मैं उनका सम्मान करती हूं।
एआईएडीएमके सुप्रीमो जयललिता के इस बयान ने यह तो साफ कर दिया है कि वह भाजपा के पक्ष में हैं लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी, जिसमें जीत के बाद वह भाजपा से गठबंधन कर सकती है। मोदी और जयललिता के बीच संबंध काफी अच्छे है। जब जयललिता ने 2011 के चुनावों में जीत दर्ज की थी तो उनके शपथग्रहण समारोह में मोदी चेन्नई आये थे। वहीं मोदी के गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतने पर जयललिता गुजरात आयी थीं।

इसके अलावा उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि वह कांग्रेस और भाजपा किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होने कहा कि वह दोनों ही पार्टियों से दूरी बनाए रखेंगे। उन्होने बताया कि राहुल गांधी का राजनीति भविष्य कुछ अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है, वह पहले भी उत्तर प्रदेश और बिहार में प्रभावहीन रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications