आडवाणी के सामने झुकने के लिए भाजपा तैयार नहीं

लखनऊ। भाजपा में इस समय मंथन इस बात को लेकर है कि आडवाणी को इस्तीफे से पीछे हटाने के लिए पार्टी उनको क्या नजर करें। मोदी के ऐलान को पीछे नहीं लिया जा सकता। विधानसभा के लिए दूसरी कमेटी बनाने की बात पर पार्टी की काफी हंसी उड़ सकती हैं। आगे किसी बात का आश्वासन आडवाणी नहीं मानेंगे।

एक मत यह भी ऊभर रहा है कि आडवाणी जी को साफ कर दिया जाये कि उनकी ब्लैकमेलिंग के सामने संघ और भाजपा नहीं झुकेगी इसलिए वह यदि नरेंद्र मोदी के मनाने के बाद मान जाए तो इसमें उनका मान बरकरार रह सकता है अन्यथा पार्टी अब जिस दिशा में आगे बढ़ रही है उससे पीछे नहीं हटेगी। सूत्र बता रहे हैं कि इस संदेश को पहुंचाने की जिम्मदारी सुषमा स्वराज को दी गई हैं।

Rajnath turns to RSS, Modi could meet Advani

वैसे आज सुबह जब आडवाणी के घर से राजनाथ बाहर निकले थे तो पत्रकारों को मालूम नहीं था कि क्या होने वाला है, जब राजनाथ से आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो राजनाथ का तल्खी के साथ जवाब था कि उनका स्वास्थ्य पहले भी ठीक था अब भी ठीक है।

राजनाथ की बात का मतलब उस समय तो पत्रकारों को समझ में नहीं आया लेकिन जब आडवाणी का इस्तीफा सामने आया तो राजनाथ की बात का मतलब साफ हुआ। राजनाथ सिंह ने जिस अंदाज में वह बात कही वह यह बता रहा है कि आडवाणी भाजपा के जितना झुकने की सोच रहे है शायद पार्टी उतना न झुके। ऐसी स्थिति में आडवाणी की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाएंगी और उनहें बगैर कुछ लिए इस्तीफा वापस लेना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+