ऑटो ड्राइवरों के लिए 'आप' के केजरीवाल करेंगे अनशन

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। समाजसेवा से राजनीति में प्रवेश करने वाले आम आदमी पार्टी के संजयक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ पहले ही बिगुल फूंक चुके है। बीजली-पानी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को पानी पिला चुके आप के केजरीवाल अब दिल्ली ऑटो चालकों का साथ देने जा रहे है।

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के ऑटो चालकों के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन दिल्ली सरकार के उस आदेश के खिलाफ किया जाना है जिसमें दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि ऑटो रिक्शा पर विज्ञापन नहीं लगाए जा सकते हैं।

दरअसल दिल्ली सरकार ने सभी तीन चक्का वाहनों से विज्ञापणों को हटाने का आदेश दिया है। सरकार इस फैसले से ऑटो चालक संघ नाराज है। ऑटो संघ अपने ऑटो पर लगे विज्ञापनों को हटाने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ऑटो चालकों की ओर से की जा रही है विज्ञापनों को न हटाने की मांग जायज है और वो इस हड़ताल में उनका साथ देंगे।

इसलिेए आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल इनके लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिन का अनशन करेंगे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के चुनाव क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर शीला चुनाव क्षेत्र बदलती हैं तो केजरीवाल भी चुनाव क्षेत्र बदलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+