मोदी की बजाय शिवराज हैं आडवाणी के लिए खास

ग्वालियर। लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में नरेंद्र मोदी की तुलना में मध्यप्रदेश के विनम्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्यादा महत्व देते हैं। भारतीय जनता पार्टी के भीतर 'खदबदाहट' शनिवारको उस समय उजागर हो गई जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से कर दी।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में हवा तैयार करते समय पार्टी के एक धड़े ने शिवराज के नाम का पासा फेंका था, लेकिन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संसदीय बोर्ड में मोदी को ही जगह दी और शिवराज 'प्रसाद' पाने से वंचित रह गए।

lal krishan advani

आडवाणी ने कहा कि विकास व जनकल्याणकारी कार्य किए जाने के बाद भी तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अहंकार से परे रहे ठीक उसी तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी अहंकार से परे हैं।

ग्वालियर में आयोजित भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के पालक और संयोजक महाधिवेशन के समापन मौके पर आडवाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि देश में 13 प्रधानमंत्री हुए हैं। उनका लेखा-जोखा करने पर पता लगता है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संसदीय लोकतंत्र की पैरोकारी की, किंतु देश की सुरक्षा के मामले में उन्हें चीन के हाथों पराजय झेलनी पड़ी और कुछ समय के बाद ही उनका अवसान हो गया। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को मात देकर बांग्लादेश का उदय कराया और देश का मान बढ़ाया। लेकिन उन्होंने आपातकाल थोपकर एक लाख से अधिक राजनीतिक कार्यकताओं को जेल में बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के सत्ता में आते ही तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की बुनियादी आवश्यकताओं पर गंभीरतापूर्वक ध्यान दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्गो का निर्माण और उन्नयन, सफल परमाणु परीक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड, नदी जोड़ो योजना और आर्थिक प्रबंधन में उन्होंने कीर्तिमान स्थापित कर देश-विदेश में प्रसिद्धि अर्जित की। लेकिन वे अहंकार से परे रहे, उनकी छत्रछाया में मैंने राजनैतिक जीवन में बहुत कुछ सीखा और हासिल किया।

उन्होंने कहा कि इसी तरह मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को देखता हूं, उनकी कल्पनशीलता से मध्य प्रदेश विकास की नई बुलंदियां हासिल कर रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की साढ़े 14 लाख कन्याओं का लाभान्वित होना प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चैहान जैसे क्रांतिकारी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तकदीर बदली है। आम आदमी को सकून दिया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। इतिहास में अब तक की सबसे भ्रष्ट, निष्क्रिय, लकवाग्रस्त और अनिर्णय से अभिशप्त सरकार देकर संप्रग ने आम आदमी को बदहाली में धकेल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+