पटना में पुलिस मुठभेड़, 2 संदिग्ध अपराधी ढेर

पुलिस के अनुसार मोकामा राजमार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को रुकने का संकेत दिया, परंतु वाहन नहीं रुका। पुलिस अभी कुछ सोचती ही कि स्कॉर्पियो से गोलीबारी प्रारंभ हो गई। पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की, जिसमें दो अपराधी मारे गए।
बाढ़ के पुलिस उपाधीक्षक राजकिशोर सिंह ने शनिवार को बताया कि दोनों मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के राजू सिंह और अमर कुमार राजा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर शेष अपराधी भागने में सफल हो गए।
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से स्कॉर्पियो, आग्नेयास्त्र और जिंदे कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications