घने कोहरे के कारण नेपाल में विमान दुर्घटना

Nepal
काठमांडू। नेपाल में एक विमान हवाई अड्डे पर उतरते वक्त शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, डॉर्नियर विमान हुमला के सिमिकोट हवाई अड्डे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसका कारण घने कोहरे को माना जा रहा है, जिसके कारण दृश्यता कम हो गई थी। हवाई अड्डा काठमांडू से करीब 700 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हुमला के मुख्य जिला अधिकारी बिजया नारायण मननधर ने बताया, "सीता एयर का 9एन एएचबी डॉर्नियर विमान सुबह करीब 7.10 बजे रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पांच यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे।"

मननधर ने कहा, "विमान में सवार सभी सात लोग सुरक्षित हैं। केवल एक घायल हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+