भोपाल में होटल में आग लगी, 1 की मौत

इस आग ने कमरा नंबर 13 व 14 को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते होटल में ठहरे दो युवक सचिन गुप्ता व जितेंद्र थामस की दम घुटने से हालत बिगड़ गई और आग ने उन्हें झुलसा भी दिया।
पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां सागर निवासी सचिन गुप्ता की मौत हो गई। जितेंद्र की हालत गंभीर है और उसका उपचार चल रहा है।
होटल के आसपास रहने वालों ने बताया है कि जब आग लगी थी तब होटल में बाहर से ताला लगा हुआ था। होटल में ठहरे लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की मगर आसानी से नहीं निकल पाए। आग लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस अमला व फायर ब्रिगेड की गड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications