ओबामा की कॉलर पर लगी लिपस्टिक, देना पड़ा जबाव

कॉलर पर इस निशान के बाद ओबामा ने मजाकिया अंदाज में सफाई देते हुए कहा कि फर्स्ट लेडी मिशेल के साथ टकराव से बचने के लिए वह यह स्पष्टीकरण दे रहे हैं। ओबामा वाइट हाउस में एशियन अमेरिकन पैसेफिक आइलैंड्स के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। समारोह में बड़ी संख्या में मशहूर भारतीय अमेरिकी भी थे। करीब 300 लोगों का अभिवादन करने के बाद ओबामा ने उनकी गर्मजोशी की सराहना की। हंसते हुए ओबामा ने कहा गर्मजोशी का एक निशान मेरे कॉलर पर भी है। उन्होंने बताया कि यह निशान अमेरिकन आइडल में दूसरे स्थान पर रहीं जेसिका सांचेज की रिश्तेदार की लिपस्टिक का है।
उन्होंने कहा कि वो मिशेल को बता देना चाहते है कि ये लिपस्टिक के निशान जेसिका की आंटी के है। ताकी बाद में मेरे और मिशेल के बीच कोई ठकराव नहीं हो। पूरे कार्यक्रम के दौरान ओबामा कोशिश करते रहे कि लिपस्टिक के निशान वहां मौजूद सभी लोग देख सकें। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा मैं चाहता हूं कि हर व्यक्ति इसे देखे। मैं मिशेल के साथ कोई टकराव नहीं चाहता। यही वजह है कि सबके सामने जेसिका की रिश्तेदार का नाम ले रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications