पुलिस की दादागिरी, थाने में दरोगा ने महिला को जड़ा थप्पड़

लोगों की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को उसके दोस्त के साथ पकड़कर थाने ले आई। थाने में पहुंचकर नशे में घुत लड़की की पुलिसवालों के कहासुनी शुरू हो गई। वो आपे से बाहर होकर गाली गलौज करने लगी। नशे में घुत लड़की ने थाने में जमकर हंगामा किया, तभी थाने में मौजूद एक महिला ने लड़की को मारना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख दरोगा भी वहां पहुंच गए। गुस्से में आकर दरोगा ने नसे में घुत लड़की को थप्पड़ जड़ना शुरु कर दिया। दरोगा की ये पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई।
यह मामला सिर्फ एक महिला के साथ पुलिस की बदसलूकी का नहीं, बल्कि कोर्ट के उस आदेश की अनदेखी करने का भी है, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि पुलिस किसी भी महिला को सूरज ढलने के बाद गिरफ्तार नहीं कर सकती है। बावजूद इ सके पुलिस ने जबरन युवती को थाने लेकर आई और उसके सात बदसलूकी की।












Click it and Unblock the Notifications