दिग्विजय ने दी SC को सीमा में रहने की नसीहत, कांग्रेस ने झाड़ा बयान से पल्ला

digvijay singh
नयी दिल्ली। कोयला घोटाले पर सीबीआई की रिपोर्ट में फेरबदल कराने के बाद कानून मंत्री को अपना मंत्रीपद छोड़ना पड़ा था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई का भी कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने देश की सबसे बड़ी अदालत को अपनी सीमा में रहने की नसीहत दे डाली। कोयला घोटाला मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री और जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं ना की कोर्ट के लिए।

दिग्विजय सिंह ने पूर्व कानून मंत्री के इस्तीफे पर आफसोस जताते हुए कहा कि अगर कोर्ट उन्हें दोषी मानती है तो फिर आर्डर दें, उनपर टिप्पणी कर देने से जवाबदेही तय नहीं होती है। सुप्रीम कोर्ट पर इस तरह की बयानबाजी करने के बाद कांग्रेस ने दिग्विजय के बयान से अपना पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस ने इसे उनका निजी बयान बताते हुए किनारा कर लिया है। अपने महासचिव के बयानों से कांग्रेस ने दूरी बना ली है। पार्टी प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि पार्टी का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

वहीं बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के बयान को हथियार बनाकर उनपर निशाना लगाना शुरु कर दिया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोर्ट पर अंगुली उठाने से पहले इस पर गौर करें कि यूपीए में एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले क्यों सामने आ रहे हैं। कोलगेट मामले में इस्तीफे के बाद उत्साहित बीजेपी ने दिग्विजय को घेरने में देर नहीं लगाई। रविशंकर ने कहा कि जिस तरह सीबीआइ का दुरुपयोग होता रहा है, उसमें कोई सही जांच नहीं हो सकती है।

कोलगेट मामले में प्रधानमंत्री को बचाने के लिए रिपोर्ट से छेड़छाड़ की गई थी, यह तथ्य है। उन्होंने आगे जोड़ा कि सुप्रीम कोर्ट अपना कर्तव्य निभा रहा है। लिहाजा दिग्विजय को यह सोचना चाहिए कि उनकी सरकार में ही लगातार भ्रष्टाचार क्यों हो रहे हैं। अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले दिग्विजय ने सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं बख्शा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सीबीआइ को पिंजड़े में बंद तोता बताना अपने ही संस्थानों को हीन बताने जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+