दूसरे राज्‍य मोदी के विकास मॉडल को फॉलो करें: नारायण मूर्ति

Narayan Murthy
वड़ोदरा। मशहूर साफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के संस्‍थापक नारायण मूर्ति ने गुजरात की तारीफ करते हुए कहा है कि देश के बाकी राज्‍यों को भी गुजरात के विकास मॉडल को फॉलो करना चाहिए। उन्‍होने कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं तो यहां की सड़को और बिजली व्‍यवस्‍था को देखकर कह सकता हूं कि सरकार ने वाकई नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी काम किया है।

उन्‍होने मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि मोदी का प्रबंधन कमाल का है और उनसे सीखने की जरूरत है। गुजरात ने पिछले कुछ समय में काफी काम हुआ है। अत: सभी राज्‍यों को मोदी से सीख लेने की जरूरत है।

हालांकि उन्‍होने मानव विकास के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। उनका कहना है कि मेरे पास ग्रामीण विकास, ग्रामीण शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ा हुआ कोई डाटा नहीं है। अत: मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकता हूं, पर सच तो यह है कि यहां के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए काफी काम किया गया है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि नरेंद्र मोदी इन दिनों 2014 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर देश के अलग-अलग प्रदेशों में जा रहे हैं और अपने विकास मॉडल की प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसे में एक उद्योगपति से उन्‍हें तारीफ मिलना उनके लिए लाभदायक हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+