सीबीआई को आजाद करने के लिए मंत्री समूह तैयार
नयी
दिल्ली। कोयला घोटाले पर सीबीआई की रिपोर्ट में मंत्रियों के कहने पर की गई फेरबदल के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता करार दिया था। जो कहने को तो चिड़ियां है लेकिन उड़ नहीं सकता। वहीं कोर्ट ने सरकार को भी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द सीबीआई को मुक्त करने के लिए कानून बनाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट की इसी डांट के बाद सीबीआई को स्वायत्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंत्री समूह गठित कर दिया है। id="toptextpromo">जानकारी
के अनुसार प्रधानमंत्री ने वित्तमंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में यह मंत्री समूह गठित किया है। चिंदबरम के अलावा इस मंत्री समूह में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, कानून मंत्री कपिल सिब्बल, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री नारायण सामी को शामिल किया गया है।मंत्री समूह के गठन के बाद प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि इस काम के लिए उनके पास ज्यादा समय नहीं है। जल्द से जल्द आपस में राय-मशविरा कर वे कानून बनाने की कवायद कर दें। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
गौरतलब
है कि कोर्ट सीबीआई की जांच में केंद्र सरकार के दखल की बात कही थी, जिसे सीबीआई ने हलफनामा देकर स्वीकार भी किया था। कोयला घोटाला के संबंध में हो रही जांच में आंच खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक पहुंच रही है।











Click it and Unblock the Notifications