दिल्ली गैंगरेप में इस्तेमाल बस की फाइल गुम

आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस भी सबूत इक्ट्ठा करने लगी। लेकिन लापरवाही की हद देखिए। जिस बस में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया उस बस की फाइल ही गुम हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वो फाइल गुम हो गई है जिसमें उस बस का पूरा लेखा-जोखा था जिस बस में 16 दिसंबर की रात को छात्रा के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया, उसके साथ मारपीट की और फिर उसे और उसके दोस्त को सड़क के किनारे फेंककर वहां से फरार हो गए। इस जरुरी फाइल के गुम होने पर परिवहन विभाग ने गलती मानते हुए कहा है कि नियमित सफाई के दौरान फाइल गुम हो गई।
वहीं मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच इस बात की पड़ताल कर रही है कि वास्तव में वो फाइल गलती से गुम हो गई है या फिर उसे जानबूझकर गुम किया गया है। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच को पहले से परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ सबूत मिले थे। क्राइम ब्रांच को उन अधिकारियों की तलाश थी जिन्होंने इस प्राइवेट बस को दिल्ली की सड़क पर दौड़ने का क्लीयरेंस दिया था जबकि इस बस के पास सड़क पर दौड़ने के लिए पूरे मानक नहीं था। परिवहन विभाग के कुछ अधिकारियों ने बस के मालिक दिनेश यादव को बस का लाइसेंस बिना मानक पूरा किए ही दे दिए थे। इतना ही नहीं 2 साल में इस बस का 6 बार चलान कटा था। बावजूद इसके यादव ट्रांसपोर्ट की ये बस दिल्ली के सड़कों पर बेबाक तरीके से दौड़ रही थी। अब इस बस की फाइल गुम होने के बाद दिल्ली पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications