कुर्सी गंवाने के बाद बंसल को देना होगा सीबाआई के 7 सवालों का जबाव

सीबीआई को शक है कि रेलवे के इस खेल में कई बड़े अधिकारी शामिल हो सकते है। सीबीआई इन सबसे पूछताछ करके घूसकांड की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है.। इसी कड़ी को जोड़ने के दौरान माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही पूर्व रेलमंत्री पवन बसंल से भी पूछताछ कर सकती है।
माना जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई की टीम पवन बंसल से पूछतछ कर सकती है। बसंल से पूछताछ करन के लिए सीबीआई सवाल तैयार कर रही है। कल के बाद बंसल से कभी भी पूछताछ हो सकती है। सीबीआई पूरी तैयारी के साथ बंसल पर धावा बोलना चाहती है। माना जा रहा है कि सीबीआई महेश कुमार से संबंधों को लेकर बसंल से सवाल पूछ सकती है। क्या हो सकते है सीबीआई के सवाल-
- सीबाआई पूछ सकती है कि क्या पवन बसंल महेश कुमार से मिले थे ?
- अगर मिले थे तो कितनी बार मिले थे?
- क्या मुंबई जाते वक्त महेश कुमार के साथ बंसल भी मौजूद थे?
- उनदोनों के बीच क्या बातचीत हुई?
- विजय सिंगला ने कितनी बार महेश कुमार से उनकी मुलाकात कराई?
- विजय सिंगला और पवन बंसल के बीच किस तरह के कारोबारी संबंध है?
- क्या बंसल को मालूम था कि सिंगला ने उनके पीए से महेश कुमार की मुलाकात कराई है?












Click it and Unblock the Notifications