ममता ने केन्द्र को दी चुनौती, हिम्मत है तो छूकर दिखाओ

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यूपीए सरकार पर आरोपों की झरी लगा दी। केंद्र की सरकार पर उनकी पार्टी को परेशान करने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि उन्हें परेशान करने के लिए सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। ममता ने पार्टी रैली में बोलते हुए कहा कि कोलगेट घोटाले के हीरो हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जब तृणमूल कांग्रेस यूपीए का अंग थी तब तृणमूल सांसदों की फाइलें मंगाकर पार्टी पर आयकर छापा मारने का कदम उठाया गया।
ममता ने कांग्रेस पर दोगले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि आप उनके साथ हैं तो बुरे हैं और यदि साथ नहीं हैं तो भी बुरे हैं। केन्द्र सरकार को तुनौती देते हुए दीदी ने कहा कि केंद्र मेरे बाल छूकर देखे. मैं सिर नहीं झुकाऊंगी। वहीं सोनिया-मनमोहन पर तीखे वार करते हुए ममता ने कहा कि मैं राजा और रानी से कह रही हूं कि वे आग से न खेलें।












Click it and Unblock the Notifications