कर्नाटक चुनाव: परिणाम से पहले ही जीते सभी दल!

बैंगलोर। कर्नाटक विधानसभा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी या भारतीय जनता पार्टी की या फिर जनता दल सेक्‍युलर की। इस बात के कयास गली मोहल्‍लों में लगने शुरू हो गये हैं, क्‍योंकि बुधवार को परिणाम आने वाले हैं। मजेदार बात यह है कि सभी दलों में इतना जबर्दस्‍त कॉन्फिडेंस दिखाई दे रहा है कि सभी ने अपनी जीत का दावा परिणाम से पहले ही ठोक दिया है।

रविवार को कर्नाटक में एक चरण में हुए मतदान में 71 फीसदी मतदान हुआ, जोकि पहले की तुलना में अच्‍छा रहा। इस मतदान के तुरंत बाद आये एक्जिट पोल ने भाजपा को हिला कर रख दिया। एक्जिट पोल ने कहा कि कांग्रेस करीब 120 सीटें जीतेगी और भाजपा 60 वहीं जेडीएस का आंकड़ा 35 के आस-पास रहेगा। कांग्रेस के अलावा कोई भी राजनीतिक पाटी एक्जिट पोल को मानने को तैयार ही नहीं।

All parties claims victory before Karnataka Election results

कांग्रेस अध्‍यक्ष जी परमेश्‍वरा ने कहा कि उनकी पार्टी 225 सीटों वाली विधानसभा में 113 सीटें तो आराम से ले आयेगी। वहीं भाजपा के नेता व मुख्‍यमंत्री जगदीश शेट्टार और जेडीएस के मुखिया एचडी कुमारास्‍वामी का दावा है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। वहीं जेडीएस दूसरे स्‍थान पर रहेगी। दोनों का दावा है कि चुनाव परिणाम में निश्चित तौर पर कांग्रेस का पत्‍ता साफ हो जायेगा।

हम आपको बता दें कि कल मतगणना राज्‍य के 35 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी और मतगणना पूरी होते ही परिणाम का ऐलान कर दिया जायेगा। यदि आप इंटरनेट के माध्‍यम से ताज़ा रुझान व परिणाम जानना चाहते हैं, तो वनइंडिया पर लॉगइन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+